अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में आज दिनांक 29.06.2026 को थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक द्वारा जैंती क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक का आयोजन
बैठक में ग्राम प्रहरियों को अपने-अपने गांवों में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, घटना अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल थाना पुलिस को देने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही क्षेत्र में नशा तस्करी एवं अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ग्राम स्तर पर सतर्कता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। ग्राम प्रहरियों से अपील की गई कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस को सूचित करें, जिससे समय रहते प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। गांवों में बिना सत्यापन रह रहे किरायेदारों एवं बाहरी व्यक्तियों की जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराने के संबंध में भी जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त किरायेदार सत्यापन, साइबर अपराधों से बचाव, साइबर ठगी होने पर MRM (Money Restoration Module) के माध्यम से त्वरित कार्रवाई की जानकारी, नशे/ड्रग्स के दुष्प्रभाव तथा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
सहयोग की अपील
ग्राम प्रहरियों से पुलिस एवं जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए क्षेत्र को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं अपराधमुक्त बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करने की अपील किया।