अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में जनपदभर में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस का सत्यापन अभियान
इसी क्रम में आज दिनांक 17.05.2026 को में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी धारानौला आनन्द बल्लभ कश्मीरा एवं पुलिस टीम द्वारा धारानौला क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान बिना पुलिस सत्यापन के मजदूर रखने वाले 01 ठेकेदार अनुज प्रताप सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी राजीव कॉलोनी सुभाषनगर उ0प्र0 के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए ₹10,000/- का नगद चालान किया गया। वहीं क्षेत्र में बिना सत्यापन के रह रहे 12 बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध भी पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई तथा सभी का मौके पर पुलिस सत्यापन कराया गया।