अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में लगातार पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।
नवीन कानूनों की दी जानकारी
इसी क्रम में दिनांक 07.10.2024 को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में देघाट पुलिस ने राजकीय इन्टर कॉलेज जौरासी, देघाट में कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें यातायात नियमों की जानकारी, साईबर अपराध, महिला सुरक्षा सम्बन्धी कानून व अपराधों से बचने के लिए जागरुक किया।