अल्मोड़ा: सुबह-सुबह आपराधिक व संदिग्धों की तलाश में निकली पुलिस टीम, 07 बाहरी लोगों पर की यह कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा वृहद सत्यापन अभियान चलाकर संदिग्धों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस का अभियान

इसी क्रम में आज दिनांक 10.08.2025 की सुबह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नगर के धार की तूनी क्षेत्र में सघन सत्यापन चेकिंग अभियान चलाया गया। बिना सत्यापन फड़/फेरी/मजदूरी करने वाले 07 बाहरी लोगों पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी। इस दौरान लगभग 200 लोगों को चेक किया गया।

रहें मौजूद

इस अभियान के दौरान  निरीक्षक एलआईयू मनोज भारद्वाज,एसएसआई कोतवाली अल्मोड़ा अजेन्द्र प्रसाद सहित अन्य पुलिस/एलआईयू अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।