अल्मोड़ा: ईको वैन की छत में सवारी बैठाकर जान जोखिम में डालने पर पुलिस ने की यह कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में आज दिनांक 22/06/2025 को थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, इसी दौरान देघाट से नागचुलाखाल की ओर जा रहे  मारूति ईको वैन के चालक द्वारा छत पर 4 सवारियों को बैठाया गया, वाहन में क्षमता से 4 सवारी अधिक थी, चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम में 15,300 रुपए की चालानी कार्यवाही करते हुए वाहन सीज किया गया ।