हल्द्वानी: पहली बार बड़े स्तर पर म्यूजिक फेस्ट 2025 का आयोजन, बॉलीवुड से लेकर उत्तराखंड के लोक कलाकार साझा करेंगे एक मंच

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में आज 22 जून को पहली बार बड़े स्तर पर म्यूजिक फेस्ट 2025 का आयोजन होने वाला है।

बॉलीवुड से लेकर उत्तराखंड के लोक कलाकार होंगे शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार्यक्रम कांन्ता वैक्वट लॉन और बीएमपी इवेंट दिल्ली के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है। आज 22 जून की शाम 6 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस फेस्ट में संगीत के माध्यम से बॉलीवुड और उत्तराखंड की संस्कृति का संगम देखने को मिलेगा। जिसमे शर्ली सेतिया, विकल्प मेहता, सोनिया कौर और पांडवाज बैंड जैसे नामचीन कलाकार अपने सुरों, मिमिक्री और लोक संगीत से दर्शकों को मंत्र मुग्ध करेंगे। इस संबंध में मुख्य संयोजक संजीव अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।