अल्मोड़ा: गंभीर मरीज के लिए पुलिस जवान ने किया रक्तदान, दी प्लेटलेट्स

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज बेस चिकित्सालय में सोमेश्वर निवासी एक 21 वर्षीय मरीज की प्लेटलेट्स काफी गिर गई थी। जिस पर मरीज को एबी पॉजिटिव प्लेटलेट्स की आवश्यकता थी।

प्लेटलेट्स डोनेट की

जिसमें करीब 8 एबी पॉजिटिव प्लेटलेट्स दाता की आवश्यकता थी। इसी क्रम में रेडक्रॉस के प्रांतीय सदस्य मनोज सनवाल, यूथ रेडक्रॉस के चेयरमैन अमित साह मोनू द्वारा एसएसपी देवेंद्र पींचा से बात की गई और तत्काल से उनके द्वारा पुलिस के जवान सौरव गोस्वामी को वहां पर भेजा गया और उनके द्वारा प्लेटलेट्स डोनेट की गई। इसके अलावा पार्षद एवं रेडक्रॉस पदाधिकारियो द्वारा तीन अन्य डोनर के माध्यम से भी मरीज के लिए प्लेटलेट्स की व्यवस्था की गई।आज प्लेटलेट्स व्यवस्था करने में उनके साथ पार्षद और यूथ रेडक्रॉस के अभिषेक जोशी भी रहे।

जताया आभार

रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा एसएसपी देवेंद्र पींचा और पुलिस के जवान सौरभ गोस्वामी का आभार प्रकट किया गया और आशा कि है कि भविष्य में इसी तरह से पुलिस का सहयोग रक्तदान हेतु मिलता रहेगा।