अल्मोड़ा: रक्षाबंधन पर डाक विभाग का खास तोहफा: राखी स्पीड पोस्ट पर इतने प्रतिशत की छूट, 500 में मिलेगा ऑल-इन-वन ‘स्पेशल राखी बॉक्स’

अल्मोड़ा: रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए उत्तराखंड डाक विभाग ने देश-विदेश में राखी और उपहार सामग्री को सुरक्षित तरीके से भेजने के लिए विशेष पहल शुरू की है।

दी यह जानकारी

जानकारी के अनुसार अधीक्षक डाकघर अल्मोड़ा मंडल के अनुसार, 12 अगस्त 2026 से स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजी जाने वाली ‘राखी मेल’ पर डाक शुल्क में 10 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है। 12 अगस्त 2026 से इंडियन स्पीड पोस्ट के ज़रिए राखी भेजने पर शुल्क में 10% की छूट मिलेगी। जिसमें एक ग्राहक एक बार में अधिकतम 5 स्पीड पोस्ट आर्टिकल इस योजना के तहत बुक करा सकता है। छूट प्राप्त करने के लिए लिफाफे के ऊपर बड़े और साफ अक्षरों में ‘राखी मेल’ लिखना अनिवार्य होगा।

मिलेगी ट्रैकिंग की सुविधा

डाक परिमंडल ने रक्षाबंधन को खास बनाने के लिए एक विशेष राखी बॉक्स भी तैयार किया है। इस सिंगल पैकेट में राखी के साथ रोली-चावल, की-चेन, फ्रिज मैग्नेट और शुभकामना संदेश भेजने के लिए पोस्टकार्ड शामिल है। इस बॉक्स की कीमत ₹500 रखी गई है। इसे देश और विदेश कहीं भी सुरक्षित तरीके से भेजा जा सकता है। बॉक्स की आवाजाही पर नज़र रखने के लिए ग्राहकों को ऑनलाइन ट्रैकिंग की सुविधा भी दी जाएगी।