अल्मोड़ा: पल्स पोलियो अभियान, जिले में इतने हजार बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज से प्रदेश में सघन पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो गई है। जिसमें अल्मोड़ा जिले में पल्स पोलियो अभियान के तहत 49,280 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

बनाए गए 67 बूथ

मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार को 67 बूथ में बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इस संबंध में सीएमओ डॉ. आरसी पंत ने बताया कि अभियान के तहत 653 सामान्य, 40 हाई रिस्क, 20 ट्रांजिट, सात मोबाइल बूथ बनाये गए हैं। जिसमें आज सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक यह अभियान चलेगा। इसके लिए पांच वर्ष तक के 49,280 बच्चे चिन्हित हैं। वहीं छूटे बच्चों को चार और पांच मार्च को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और संबंधित क्षेत्र की एएनएम द्वारा घर-घर जाकर पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी।