अल्मोड़ा: अल्मोड़ा सूचना विभाग में GIS Technician पद पर  चल रही भर्ती, सितंबर तक करें आवेदन

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में कार्यालय अर्थ एवं संख्याधिकारी, अल्मोड़ा ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से ‘GIS Technician’ के एक पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इतने पदों पर भर्ती

इसके लिए इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 02 सितंबर 2026 की शाम 5:00 बजे तक अपने आवेदन भेज सकते हैं।
पद एवं संख्या: GIS Technician (01 पद)
• ​शैक्षिक योग्यता: M.Sc. Remote Sensing and GIS अथवा Remote Sensing & GIS में PG Diploma।
• ​मानदेय: ₹20,000 प्रति माह।
• ​वरीयता: QGIS, ArcGIS, Google Earth Pro सॉफ्टवेयर का ज्ञान रखने वाले और संबंधित क्षेत्र में अनुभवी अभ्यर्थियों को चयन में प्राथमिकता मिलेगी।


देखें आवेदन की अंतिम तिथि

अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक शैक्षिक एवं अनुभव प्रमाण-पत्रों को संलग्न कर कार्यालय जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, विकास भवन, अल्मोड़ा में स्वयं जमा कर सकते हैं या पंजीकृत डाक के माध्यम से भेज सकते हैं। 02 सितंबर 2026 को शाम 5:00 बजे के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद पात्र पाए गए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 05 सितंबर 2026 को सुबह 10:00 बजे विकास भवन, अल्मोड़ा में होगा। चयन प्रक्रिया में चयन समिति का निर्णय ही अंतिम एवं मान्य होगा।
​भर्ती से संबंधित विस्तृत विवरण के लिए अभ्यर्थी अल्मोड़ा जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट https://almora.nic.in/ पर विजिट कर सकते हैं।