अल्मोड़ा: एसएसजे परिसर में रसायन विज्ञान विभाग में शोधार्थियों ने प्रगति आख्या की प्रस्तुत

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना परिसर के रसायन विज्ञान विभाग में शोधार्थियों की शोध प्रगति आख्या का प्रस्तुतीकरण आयोजित किया गया।

शोध कार्य की गुणवत्ता परखी

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शोध कार्य की गुणवत्ता को परखना और उसमें आवश्यक सुधार करना था।
​प्रस्तुतीकरण के दौरान विभिन्न शोधार्थियों ने अपने शोध विषयों पर अब तक हुई प्रगति का विवरण साझा किया। इस मौके पर उपस्थित प्राध्यापकों ने प्रत्येक प्रस्तुति का गहन अवलोकन किया और शोध कार्य को अधिक प्रभावी व वैज्ञानिक बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। विशेषज्ञों ने बताया कि इस तरह के सत्रों से शोधार्थियों को अपने काम की कमियों को समझने और शोध की दिशा को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

रहें मौजूद

​इस अवसर पर विभाग की प्रो. रोबीना अमान, डॉ. जीसी शाह, डॉ. भुवन चंद्र, डॉ. डीएस धामी, डॉ. राजेंद्र जोशी, डॉ. राजेंद्र राठौर, गीता रावत और रवि कनवाल समेत कई शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।