अल्मोड़ा: स्कूली बच्चों ने जानी अग्नि सुरक्षा की जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ अल्मोड़ा में बीते कल शुक्रवार को दिनांक 02.05.2025 को अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा महेश चन्द्र के नेतृत्व में फायर सर्विस यूनिट द्वारा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज डीनापानी अल्मोड़ा एवं पशु चिकित्सालय कफड़खान अल्मोड़ा में अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।

दी यह जानकारी

इस मौके पर छात्र-छात्राओं व चिकित्सालय में उपस्थित कर्मियों को फायर सर्विस चालक उमेश कुमार द्वारा आग के प्रकार व उसके बचाव की जानकारी दी। साथ ही लीडिंग फायरमैन ओम प्रकाश द्वारा प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी दी।