अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिला के द्वाराहाट में आयुष विभाग उत्तराखंड द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक नवाचारी पहल सीड राखी की शुरुआत की गई।
छात्राओं को राखियां वितरित की
इस पहल का उद्देश्य रक्षाबंधन जैसे पर्व को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए जन जागरूकता फैलाना है। जिसमें द्वाराहाट तहसील के आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिमलगांव में आयोजित सीड राखी कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सिमलगांव सरस्वती देवी ने सीड राखी कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में हरीश चंद्र कांडपाल (पूर्व प्रधान कांडे) को राजकीय इंटर कॉलेज बाटुलियां की छात्राओं ने राखी बांधी। कार्यक्रम में छात्राओं को राखियां वितरण करते हुए पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया गया।
पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश
इस अवसर पर चिकित्साअधिकारी सिमलगांव डॉक्टर नीतू कीर्ति ने कहा कि सीड राखी एक अनोखी पहल है, जो परंपरा और प्रकृति के संयम का प्रतीक बन सकती है। उन्होंने कहा कि यह पहला पर्यावरण संरक्षण और भाई बहन के रिश्ते को एक नई दिशा देती है। रक्षाबंधन पर पौधारोपण के जरिए यह पर्वत धरती की रक्षा का भी प्रतीक बनेगा । इस पहल से बच्चों और युवाओं में पर्यावरण के प्रति रुचि और जिम्मेदारी बढ़ेगी।
रहें मौजूद
इस कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालयों के छात्राओं के साथ डॉक्टर नीतू कीर्ति फार्मेसी अधिकारी संदीप शुक्ला और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने राखी बांध कर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया।