अल्मोड़ा: एसएसजे विवि में साल 2026 में ड्रॉइंग एंड कलर स्टडीज के प्रश्नपत्र का चयन, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से जुड़ी जरूरी जानकारी सामने आई है।

दी यह जानकारी

एसएसजे विवि में बीए चौथे सेमेस्टर में साल 2026 में माइनर वोकेशनल के रुप में ड्रॉइंग एंड कलर स्टडीज के प्रश्नपत्र का चयन किया गया है। इस संबंध में विश्ववविद्यालय की ओर से सभी कॉलेजों व परिसरों को निर्देश भी दिए गए हैं। जिस पर विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने बताया कि अगर किसी कॉलेज या परिसर की ओर से माइनर वोकेशनल में इसके अतिरिक्त अन्य विषय का अध्ययन कराया जाता है तो इसके लिए संबंधित कॉलेज या परिसर स्वयं उत्तरदायी होगा।