December 5, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने शेखर लखचौरा

अल्मोड़ा में आज जिला बार एसोसिएशन के मतदान हुए।जिसमें जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में हुए मतदान के बाद शाम 5 बजे लगभग परिणाम की घोषणा की गई। चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता केवल सती ने बताया कि सुबह 8 बजे शांतिपूर्ण माहौल में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए मतदान हुआ। जो सांय 3:30 बजे तक चला। जिसके बाद मतगणना प्रक्रिया शुरू हुई और शाम पांच बजे चुनाव परिणामों की घोषणा की गई।

यह रहें परिणाम-

जिसमें 5 मतों से कांटे की टक़्कर में अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता शेखर लखचौरा 119 वोटों से विजयी रहे। अधिवक्ता महेश चन्द्र सिंह परिहार को 114 वोट मिले।अवैध मत – 06 रहे। कुल मत- 239 रहे। वहीं सचिव पद पर अधिवक्ता भुवन पांडे ने 143 वोटों से अधिवक्ता हिमांशु मेहता (92) को हराया। अवैध मत – 04 रहे। कुल मत- 239 रहे। उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता कुंदन लटवाल ने 131 वोटों से अधिवक्ता कविन्द्र पंत (99) को हराया। अवैध मत – 09 रहे। कुल मत- 239 रहे। कोषाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता कमलेश कुमार ने 149 वोटों से अधिवक्ता रोहित बिष्ट (86) को हराया। अवैध मत – 4 रहे। कुल मत- 239 रहे। वही महिला उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता सुनीता पांडे ने 163 वोटों से अधिवक्ता कामिनी कश्यप (70) को हराया। अवैध मत – 06 रहे। कुल मत- 239 रहे।

error: Content is protected !!