अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में बीते कल रविवार को जिले के विभिन्न केंद्रों में यूकेपीएससी की ओर से राज्य सिवल व अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा आयोजित कराई गई।
परीक्षा का आयोजन
जानकारी के अनुसार इस परीक्षा में 16 सौ अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। राज्य सिवल व अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के लिए जिले भर में कुल 16 केंद्र बनाए गए थे। जिसमे जिले के सभी केंद्रों में कुल 4174 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2574 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, 16 सौ अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।