अल्मोड़ा: जिले की अब भी इतनी सड़के बंद, जनजीवन प्रभावित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते दिनों हुई बारिश से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

यातायात हुआ ठप

जिससे कई सड़के बंद हो गई। अब भी कुछ सड़के बंद है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को भी जिले की 26 सड़कों पर यातायात ठप रहा। इसमें ग्रामीण क्षेत्र की दिगोली-कांडा-इड़ा, आटी हनुमान मंदिर-रंगोली, छांजा-फटकालडुंगरा, ध्याड़ी-मिरगांव, मकड़ाऊ-दशोला, बूड़ाधार मिरौली, जैंती पिपली-सिल्टा चापड़, दन्योली-चौकुना, चमतोला-नयालधूरा, ज्वाडनैणी-बसगांव, मौरनौला-खांकर, मन्थागर-बानठोक, चलमोड़ीगाड़ा-कलौटा, थुवासिमल-आरा कुंज लोहना, पेटशाल-डूंगरी मंगलता त्रिनेली, धौलादेवी-खेती-बजेली, चायखान-रणाऊ, शेराघाट-कुंज किमोला, अल्मोड़ा घाट कोढ़ली गूंठ, बसौलीखान-चमतोला, तलेट बैंड बिरकोला, दाड़िमखोला-सकनियाकोट है। इसके अलावा  दो राज्य राजमार्ग खैरना-रानीखेत-मोहान और सिमलखेत-भनोली-काफलीखान भी शामिल हैं।