अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत में मिलनसार सामाजिक और सांस्कृतिक समिति की ओर से टुनाकोट में मिलनसार महोत्सव आयोजित किया गया है।
कलाकारों ने बांधा समां
जिसमें कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। जिसमें दर्शक काफी झूमे। इस मौके पर उत्तराखंड के लोकगायक जितेंद्र तोमक्याल ने पानी पिला दे पनेरा पानी तेरी खुटी शलामा…, संगीता मैं फोन कर लो आदि गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। रानीखेत क्षेत्र की स्वर कोकिला इंदु राजीव ने हाय ककड़ी झील मा लून पीसू सीलमा गीत प्रस्तुति दी।
यह लोग रहें मौजूद
इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैनवाल, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख ताड़ीखेत हीरा रावत, एप्पल मैन गोपाल दत्त उप्रेती, समिति की अध्यक्ष उर्मिला मेहरा, मदन सिंह मेहरा आदि लोग मौजूद रहे।