जुलाई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं भारी वर्षा, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। पुलिस व जिला प्रशासन ने मानसून को देखते हुए नदी-नालों के किनारे न रहने की सलाह दी है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।