अल्मोड़ा: जल्द नगरों और ग्रामीण क्षेत्रों के अंधेरी गलियों में जगमगाएगी सोलर स्ट्रीट लाइटें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में नगरों और ग्रामीण क्षेत्रों के अंधेरे रास्तों में जल्द सोलर स्ट्रीट लाइट लगेगी।

लगेंगी स्ट्रीट लाइटे

जानकारी के अनुसार उरेडा ने राज्य योजना के तहत 1275 स्ट्रीट लाइट का प्रस्ताव शासन को भेजा है। जिसमें दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। राज्य योजना के तहत उरेडा 11 विकासखंडों में 1275 सोलर लाइट स्थापित करेगा। इस योजना के धरातल पर उतरने से नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में अंधेरी गलियां सोलर लाइट की रोशनी से जगमग होगी। साथ ही वन्य जीवों की आबादी में आवाजाही रुकेगी।