अल्मोड़ा: नगर में जल्द‌ वाहन पार्किंग की समस्या से मिलेगी निजात, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। नगर में अब जल्द ही वाहन पार्किंग की समस्या कुछ हद तक दूर होने की उम्मीद है। अल्मोड़ा में लंबे समय से पार्किंग की समस्या बनी हुई है। पालिका प्रशासन के नगर में पांच वाहन पार्किंग स्थल है और दो निजी पार्किंग स्थल भी हैं।

बनेंगे पार्किंग स्थल-

जिसके बाद करीब 10 करोड़ की लागत से मुख्यालय के जीआइसी व जीजीआइसी के पास दो 126 क्षमता वाली दो पार्किंग बनने जा रही हैं। इसमें जीजीआइसी तिराहे के पास चार करोड़ 99 लाख 30 हजार की लागत से कार पार्किंग बनाई जाएगी। जिसकी क्षमता 57 कार पार्किंग की होगी। वहीं जीआइसी के पास चार करोड़ 99 लाख 21 हजार की लागत से कार पार्किंग बनाने का प्रस्ताव है।

समस्या का होगा समाधान-

समस्या के समाधान के लिए कुछ समय पहले पार्किंग स्थलों के लिए सर्वे किया गया था। सर्वे के बाद दो स्थलों राजकीय इंटर कालेज व बालिका इंटर कालेज के पास भूमि का चयन किया गया। इसकी डीपीआर बनाने की जिम्मेदारी उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम को सौंपा गया। उन्होंने डीपीआर तैयार होने के बाद धन भी स्वीकृत हो चुका है। जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।