अल्मोड़ा: नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण को लेकर खास मुहिम, मैराथन दौड़ में दौड़े लोग, दिया यह संदेश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में आज सोमवार को शारदा पब्लिक स्कूल की ओर से नशा मुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर मैराथन दौड़ आयोजित हुई।

कहा- पहाड़ी क्षेत्रों में प्रकृति संरक्षण अत्यंत आवश्यक

दौड़ का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा, बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रदेश सचिव बीएस मनकोटी, हरीश कनवाल, शेखर लखचौरा ने हरी झड़ी दिखाकर किया। जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इसके बाद प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली। बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से पहाड़ों में बढ़ते पर्यावरणीय खतरे के प्रति लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ने छात्रों को सम्मानित किया।

रहें मौजूद

इस मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह, अजय वर्मा, अरूण बग्याल, मनीष कनवाल, वैभव पांडे, दीपक वर्मा समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।