अल्मोड़ा: एसएसजे विवि अंतरमहाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता, पिथौरागढ़ के बॉक्सरों ने 08 व अल्मोड़ा ने जीता एक गोल्ड मेडल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई।

जीते पदक

जिसका बीते कल गुरुवार को समापन हो गया है। इस प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ के बॉक्सरों ने सर्वाधिक आठ स्वर्ण पदक जीते। वहीं अल्मोड़ा को भी एक स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है। गुरुवार को हुए फाइनल मुकाबले में महिला वर्ग में 60 से 65 किलो भार वर्ग में पिथौरागढ़ की बबली ने लोहाघाट की शिखा विश्वकर्मा, 65 से 70 किलो में पिथौरागढ़ की कोमल मेहता ने अल्मोड़ा की बीना बिष्ट को हराकर गोल्ड जीता। पुरुष वर्ग में 55 से 60 भार वर्ग में पिथौरागढ़ के सावन सिंह ने बागेश्वर के मनोज पाठक, 60 से 65 किलो भार वर्ग में पिथौरागढ़ के ललित कुमार ने बागेश्वर के रितिक कुमार, 65 से 70 किलो में अल्मोड़ा के दीपक सिंह बिष्ट ने टनकपुर के हर्षवर्धन सिंह को हराकर स्वर्ण पदक जीता।