अल्मोड़ा: अल्मोड़ाजिले में सोमवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आज भी सुबह से बारिश का दौर जारी रहा। आज भी रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है।
मौसम में बदलाव
मिली जानकारी के अनुसार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों से मलबा गिरकर सड़कों पर आने से जिले की कई ग्रामीण सड़कें यातायात के लिए पूरी तरह ठप हो गईं। रास्ते बंद होने से ग्रामीणों और राहगीरों को आवाजाही में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार, बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिले में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।