अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में उत्तराखंड विद्यालयी प्रादेशिक बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज़ हो गया है। इस मौके पर आज मंगलवार को प्रतियोगिता के पहले दिन प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने मैदान पर अपना शानदार खेल और दमखम दिखाया।
रहें मुख्य अतिथि
वहीं उद्घाटन दिवस पर खेले गए मुकाबलों में देहरादून और पौड़ी की टीमों ने अपने-अपने वर्गों में एकतरफा जीत दर्ज की।
स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित इस प्रादेशिक प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, दर्जा मंत्री कुंदन लटवाल और गोविंद सिंह पिलख्वाल ने दीप प्रज्वलित कर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि “खेल मनुष्य के जीवन को अनुशासित, संयमित और स्वस्थ बनाते हैं।
पहले दिन के मुकाबले
• अंडर-19 (बालक वर्ग): प्रतियोगिता का पहला मुकाबला पौड़ी और बागेश्वर के बीच खेला गया, जिसमें पौड़ी ने एकतरफा खेल दिखाते हुए बागेश्वर को 12-2 के अंतर से हराया। वहीं, दूसरे मैच में देहरादून की टीम ने बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन करते हुए टिहरी को 27-8 से शिकस्त दी।
• अंडर-14 (बालिका वर्ग): इस वर्ग में भी पौड़ी और देहरादून का दबदबा रहा। पौड़ी ने बागेश्वर को 30-4 के बड़े अंतर से मात दी, जबकि देहरादून की टीम ने मेजबान अल्मोड़ा को 18-2 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
रहें उपस्थित
प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मेयर अजय वर्मा, डीईओ चंदन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, कैलाश गुरुरानी, रवि रौतेला, पूनम पालीवाल, ललित मोहन लटवाल, सुरेश कुमार वर्मा, डॉ. कैलाश डोलिया, नवीन लाल वर्मा, भूपाल चिलवाल, पंकज टम्टा, धन सिंह धौनी और दीपक वर्मा सहित कई खेल प्रेमी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।