अल्मोड़ा: सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा और समूचे कुमाऊँ की सबसे प्राचीन एवं ऐतिहासिक रामलीला श्री नंदादेवी रामलीला का शुभारंभ बड़े धूमधाम के साथ किया गया।
रामलीला मंचन का आयोजन
जिसमें द्वितीय दिवस की रामलीला में विश्वामित्र-दशरथ संवाद, ताड़िका प्रसंग, ताड़िका- सुबाहु वध, मारीच सतयोजन तारण, अहिल्या उद्धार, गौरी पूजन की प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ मंचित की गईं। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व अध्यक्ष अल्मोड़ा अर्बन को ऑपरेटिव बैंक आनंद सिंह बगड़वाल और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी रवि रौतेला द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
दर्शकों की उमड़ी भीड़
दर्शकों की भारी भीड़ के बीच रामलीला मंचन का शुभारंभ श्रीराम स्तुति से हुआ। श्री राम स्तुति में काव्या पाठक द्वारा अपने सुन्दर नृत्य के माध्यम से श्री राम का बहुत ही सुन्दर चित्रांकन प्रस्तुत किया गया। तदपश्चात छोटे छोटे बच्चों द्वारा लीला प्रारम्भ होने से पूर्व, वरिष्ठ रंगकर्मी और कवि नवीन बिष्ट द्वारा रचित और स्व महावीर प्रसाद द्वारा संगीतबद्ध सरस्वती वंदना का मंचन किया गया। सरस्वती का अभिनय जीविका द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना में हर्षिता पांडे, मानवी बोरा, नीतू मावड़ी कनिष्का पांडे, सृष्टि उप्रेती, वेदांशी गोस्वामी, छवि पांडे ने अभिनय किया। ताड़िका का प्रभावशाली और जीवंत अभिनय कर कमेटी के सचिव एवं नंदादेवी वार्ड पार्षद अर्जुन सिंह बिष्ट ने लोगों की खूब तालियां बटोरी।
निभाई भूमिका
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं लाला बाजार वार्ड पार्षद कुलदीप सिंह मेर, महेंद्र बिष्ट व सह संयोजक संजय साह ने अतिथियों को राम प्रसादी भेंट स्वरूप प्रदान की। संचालन का दायित्व कमेटी के निर्देशक परितोष जोशी ने निभाया। संगीत में हारमोनियम राजन नयाल और तबले पर शेखर सिजवाली ने सहयोग दिया। दशरथ का अभिनय वरिष्ठ रंगकर्मी नवीन बिष्ट, विश्वामित्र राजेंद्र रौतेला, राम- द्रोण नेगी, लक्ष्मण- अविरल जोशी, ताड़िका- अर्जुन सिंह बिष्ट सुबाहु- मुरलीधर कांडपाल, मारीच- संजय जोशी, अहिल्या- मीनाक्षी हरबोला, गौरी- कामाक्षी पांडे , सीता सहेली- हर्षिता पांडे, मानवी बोरा, नीतू मावड़ी कनिष्का पांडे, सृष्टि उप्रेती, वेदांशी गोस्वामी, छवि पांडे ने किया। मंच सज्जा में अतुल वर्मा, महेंद्र बिष्ट, संदीप साह, राजकुमार बिष्ट, कविश अरोरा, जगदीश बिष्ट, जगदीश भंडारी, लोकेश तिवारी, पंत ने बहुत ही शानदार दशरथ दरबार, ताड़िका सेट आदि का निर्माण कर लीला में चार चाँद लगा दिए। पर्दे के पीछे रामलीला के निर्देशक गणेश मेर ने पात्रों को क्रमबद्ध तरह से मंच में भेजने में अपना सहयोग प्रदान किया गया। पात्रों को तैयार करने में चंद्र मोहन परगाई ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंचन का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया पर नमन बिष्ट द्वारा किया गया। माँ नंदादेवी मंदिर प्रांगण में लीला का आनंद लेने आए दर्शकों को सुव्यवस्थित रूप से बैठाने में राजेश पालनी और कमेटी के कोषाध्यक्ष धनंजय साह दिनेश जोशी, मानवेंद्र साह, सुमित साह, वरुण साह और परीक्षित साह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रहें उपस्थित
कार्यक्रम में नंदादेवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा, उपाध्यक्ष एवं महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, रामलीला कमेटी के संयोजक प्रकाश पांडे, हरीश बिष्ट, अनिल सनवाल, हरि विनोद साह, शशि मोहन पांडे, सारांश मुंगली, हिमांशु परगाई, अमित उप्रेती, आयुष वर्मा, प्रेम, पूनम पाठक, संगीता पांडे, सुमन सनवाल, भावना पांडे, सरिता नेगी, दीक्षा हरबोला, मोहन भंडारी, राहुल साह सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।