अल्मोड़ा: एसएसजे विवि अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता: पिथौरागढ़ ने फाइनल में अल्मोड़ा परिसर को हराकर जीती ट्रॉफी, अंतर महाविद्यालय क्रिकेट का बना चैंपियन

​अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया है। जिसमें आज बुधवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पिथौरागढ़ की टीम ने अल्मोड़ा परिसर को हराकर चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
​

जीती ट्रॉफी

जानकारी के अनुसार स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. डीएस बिष्ट ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अल्मोड़ा परिसर की टीम ने निर्धारित ओवरों में संभलकर खेलते हुए 119 रन का लक्ष्य रखा। वहीं अल्मोड़ा की ओर से मयंक ने सर्वाधिक 35 रन, सुजल कुमार ने 23 रन और सुमित ने 16 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
​जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिथौरागढ़ की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपने 6 विकेट शेष रहते ही आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया और शानदार जीत के साथ ट्रॉफी जीती।
​
रहें मौजूद

इस अवसर पर खेल प्रेमियों और महाविद्यालय के शिक्षकों में नीरज बिष्ट, यशवंत, संदीप अधिकारी, पंकज बिष्ट, राजेंद्र राणा, कैलाश मेहरा, दीपक रौतेला, डॉ. गिरीश अधिकारी, चंदन जीना, भूपेंद्र सिंह और राहुल कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।