March 28, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल ने पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने पर केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार, कहा युवाओं के लिए खुले दरवाजे

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल ने पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जताई है। उन्होंने युवा नेता को मुख्यमंत्री बनाने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

युवा मोर्चा के लिए सम्मान की बात-

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। जिसमें यह युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष 2003 से 2007 तक रहे हैं। जो युवा मोर्चा के लिए सम्मान की बात है।पुष्कर सिंह धामी की बीजेपी के युवा कार्यकर्ताओं पर अच्छी पकड़ मानी जाती है। बेरोजगारी और युवाओं के तकनीकी शिक्षा पर विधानसभा में धामी अक्सर सवाल उठाते रहे हैं। कुंदन सिंह लटवाल ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने से युवाओं के लिए दरवाजे खुल गए है।

उत्तराखंड के सबसे युवा मुख़्यमंत्री बने-

पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने। जिनकी उम्र 47 साल है। पुष्कर सिंह धामी सूबे के अबतक के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने है। वही पुष्कर सिंह धामी ने भी कहा है कि बेरोजगारों के लिए काम करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

खटीमा से दूसरी बार बने है विधायक-

पुष्कर सिंह धामी खटीमा से विधायक है। खटीमा से लगातार दूसरी बार विधायक पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। पुष्कर सिंह धामी 2012 में पहली बार खटीमा सीट से विधायक बने हैं। जिसके बाद पुष्कर सिंह धामी ऊधमसिंह नगर जिले की खटीमा विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार 2017 में  विधायक बने हैं।

पिथौरागढ में हुआ था जन्म, खटीमा को मानते हैं कर्मभूमि-

पुष्कर सिंह धामी का जन्म पिथौरागढ़ के कनालीछीना में हुआ था, लेकिन पुष्कर सिंह धामी खटीमा को अपनी कर्मभूमि बताते हैं।