अल्मोड़ा:राजकीय शिक्षक संघ की बैठक आयोजित, विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रांतीय कार्यकारिणी को ज्ञापन किया गया प्रेषित

राजकीय शिक्षक संघ की एक बैठक राजकीय शिक्षक संघ में आयोजित की गई । जिसमें जनपद अल्मोड़ा के शिक्षको की समस्याओें के संबंध में चर्चा की गई । बैठक में शिक्षकों के निम्न समस्याओं के समाधान हेतु प्रांतीय कार्यकारिणी को ज्ञापन प्रेषित किया गया ।

ज्ञापन में की गई ये मांग

1. ज्ञापन में कहा गया कि प्रधानाध्यापक व प्रवक्ता पदों पर शीघ्र पदोन्नति की जाए ।

2. सी आर पी पदों पर आउटसोर्स से नियुक्ति के फार्मूले का विरोध किया गया तथा बी० आर ०पी  पदों पर प्रवक्ता के साथ साथ एल ०टी ० के शिक्षको को भी  सम्मिलित करने की मांग की गई ।

3 . सहायक अध्यापक एलटी से प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति के पश्चात ही असंगत विषय व सरप्लस शिक्षकों का समायोजन किया जाए ताकि सर प्लस शिक्षकों जनपद के अंतर्गत ही सुविधाजनक विकल्प मिल जाए अन्यथा की स्थिति में सर्व प्लस शिक्षकों को मंडल के अंतर्गत विकल्प भरने की छूट दी जाए।

4. स्थानांतरण अधिनियम के अन्तर्गत सभी श्रेणियों के स्थानांतरण शीघ्र किए जाएं तथा अंतरमंडलीय स्थानांतरण की पूर्व व्यवस्था को लागू किया जाए ।

5.सातवें वेतनमान आयोग में शिक्षकों के चयन वेतनमान के फलस्वरूप वेतन विसंगति कनिष्ठ शिक्षक के बराबर वरिष्ठ शिक्षक का वेतन किए जाने का शासनदेश निर्गत किया जाए ।

6.यात्रा अवकाश का स्पष्ट शासनदेश निर्गत किया जाए ।

7.अटल आदर्श विद्यालयों में सीबीएसई के आधार पर वादन व्यवस्था निर्धारित की जाए  तथा उसके पश्चात ही सरप्लस की कार्यवाही की जाए ।

8.बोर्ड परीक्षा में कृपांक का लाभ विषय अध्यापक को भी दिया जाए।

9.शारीरिक शिक्षा व संस्कृत विषय के सारे विद्यालयों में पद सृजन किए जाएं। 

शिक्षकों  व ब्लॉक संयोजनों मंडलगण का आभार व्यक्त किया गया

बैठक का संचालन करते हुए जिला मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल के द्वारा  सभी विकास खंडों में ब्लॉक अधिवेशन संपादित कराने हेतु जनपद अल्मोड़ा के सभी शिक्षकों व ब्लॉक संयोजक मंडल का आभार व्यक्त किया गया।

ये रहे उपस्थित

बैठक में मंडल मंत्री कैलाश खोलिया, जिलाध्यक्ष हीरा सिंह बोरा, जिला मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप जोशी, जिला संयुक्त मंत्री कैलाश रावत, संगठन मंत्री राजेंद्र कुमार जोशी, कोषाध्यक्ष किशन खोलिया, प्रमोद मेहरा, राज मेहरा,गोविंद सिंह रावत, शिवराज बनकोटी, आनंद बल्लभ पांडेय, खुशहाल मेहर,नितेश कांडपाल, पंकज टम्टा, शंकर भैंसोड़ा, तारा बिष्ट आदि शिक्षक उपस्थित थे ।