अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में मांगों के निराकरण को लेकर एसएसजे विवि के छात्र महासंघ अध्यक्ष वरूण कपकोटी ने कुलपति का रास्ता रोक दिया।
मांगो को लेकर किया घेराव
मिली जानकारी के अनुसार बीते कल गुरूवार को महासंघ अध्यक्ष वरुण कपकोटी ने अन्य छात्र नेताओं के साथ कुलपति दफ्तर को जोड़ने वाली लिंक सड़क पर अपना वाहन खड़ा कर दिया। इससे पीछे आ रहे कुलपति, कुलसचिव समेत अन्य अधिकारियों के वाहन आगे नहीं बढ़ पाए।मांगो का निराकरण न होने पर कुलपति का वाहन चार घंटे तक रोका गया। जिसके बाद कुलपति पैदल कार्यालय पहुंचे तो वहां उनका घेराव कर दिया।
छात्र महासंघ अध्यक्ष ने कहीं यह बात
इस संबंध में छात्र महासंघ अध्यक्ष वरुण कपकोटी ने कहा कि विवि के अधीन परिसर और महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें यह दायित्व सौपा है। कहा कि लगातार मांग के बाद भी विश्वविद्यालय प्रबंधन समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रहा। ऐसे में उनका इस पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। हालांकि कुलपति के समझाने के बाद वह इस्तीफा वापस लेने को राजी हुए। साथ ही उच्च शिक्षा मंत्री एवं कुलपति के आश्वासनों से परेशान पर छात्र महासंघ अध्यक्ष एस विश्वविद्यालय का सीएम के सामने आत्मदाह कि चेतावनी दी।
दिया आश्वासन
वहीं कुलपति ने छात्र नेताओं को समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया। इस पर हंगामा खत्म हुआ।
यह लोग रहें मौजूद
इस मौके पर कृष्णा नेगी, देवाशीष धानिक, तुषार जोशी, पंकज फर्त्याल, भारतेंदु कांडपाल, शिवम पांडे आदि मौजूद रहें।