April 25, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से नाराज छात्रों ने चितई गोलू देवता मंदिर में न्याय को लगाई अर्जी

अल्मोड़ा ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में हो रही लगातार गड़बड़ी को लेकर विश्वविद्यालय के छात्रों ने न्याय के देवता गोल्जू महाराज से न्याय की गुहार लगाई है। वही छात्रों ने मंदिर परिसर में अर्जी भी लगाई है।

विश्वविद्यालय के गठन के बाद से ही परिसर में लगातार बना हुआ है अराजकता का माहौल-

विश्वविद्यालय के गठन के बाद से ही परिसर में लगातार अराजकता का माहौल बना हुआ है। जिसमें पीएचडी प्रवेश परीक्षा में घोटाला हो या फिर बॉयज हॉस्टल में हो रही रैगिंग। जिससे विश्वविद्यालय का नाम धूमिल होता जा रहा है। इन सबके बावजूद भी इनमें लिप्त व्यक्तियों को न ही सजा मिल रही है और ना ही कोई कार्यवाही की जा रही है। जिस पर मंदिर में लगाई अर्जी में पीएचडी प्रवेश परीक्षा घोटाला, नशा एवं भेदभाव के माहौल को खत्म करने की मांग की गई है।

अभी तक कोई कार्यवाही न होने पर न्याय के देवता गोलू जी के दरबार में गए छात्र-

छात्रों ने बताया कि बहुत लंबे समय से विश्वविद्यालय में हो रही गड़बड़ियों की जांच एवं आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं मगर विश्वविद्यालय स्तर से कोई भी कार्य नहीं हो पा रहा है। इससे नाराज छात्र न्याय के देवता गोलू जी के दरबार चितई में जाने को मजबूर हुए हैं, कि अब उन्हें ईश्वर से ही जल्द से जल्द न्याय मिलेगा।

विश्वविद्यालय में हो रही गड़बड़ियों में लिप्त लोगो पर कार्यवाही की मांग-

जिससे नाराज छात्रों ने चितई गोलू देवता के दरबार में अर्जी लगाई है। जिसमें विश्वविद्यालय में हो रही गड़बड़ियों में लिप्त लोगो के ऊपर कार्यवाही की मांग की गई है। वही विश्वविद्यालय को अच्छे स्तर पर ले जाने की भी प्रार्थना की।