अल्मोड़ा: प्रयाग संगीत विश्वविद्यालय की परीक्षा में चमके विद्यार्थी: 2 को मिला गोल्ड मेडल, SOS ऑर्गेनिक चितई का जताया आभार

अल्मोड़ा: आज एक कार्यक्रम में विद्यालय के 13 छात्र-छात्राओं ने प्रयाग संगीत विश्वविद्यालय से ‘प्रथमा’ की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

दी शुभकामनाएं

इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक छात्र और एक छात्रा ने स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस शानदार सफलता पर पूरे विद्यालय परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस विशेष उपलब्धि पर आयोजित कार्यक्रम में अल्मोड़ा की जानी-मानी सांस्कृतिक विभूति राजेंद्र तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सफल छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

जताया आभार

​कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक गिरीश पेटशाली, उप प्रबंधक भीम सिंह बगडवाल और प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र सिंह महरा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत व सम्मान किया। समारोह में मौजूद सभी वक्ताओं ने बच्चों को संगीत की बारीकियां सिखाने वाले संगीत शिक्षक अजय कुमार के अथक प्रयासों और कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इसके साथ ही, बच्चों को इस मुकाम तक पहुंचाने में सहयोग के लिए SOS ऑर्गेनिक चितई संस्था का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

​रहें उपस्थित

कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक अध्यापक हरीश उप्रेती द्वारा बेहद शानदार ढंग से किया गया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण और अनेक अभिभावक मौजूद रहे।