नेताजी सुभाष चंद्र के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा परिसर में सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पार्पण कर उनके योगदान को स्मरण किया गया।
हर युवा को बोस के आदर्श अपनाने की जरूरत
कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह धामी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुभाष चन्द्र बोस ने आजाद हिंद फौज की स्थापना से लेकर राष्ट्रीय एकत्व स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी जन्मदिवस के अवसर पर हर युवा को बोस के आदर्श अपनाने की जरूरत है।
यह लोग रहे उपस्थित
इस अवसर प्रोफेसर विद्याधर सिंह नेगी, श्री राजेन्द्र बगडवाल, श्री गिरीश मल्होत्रा, श्री भुवन विद्यार्थी, श्री गणेश तिवारी, श्री केवलानंद पाठक,श्री राजेश पाण्डे, श्री राजेन्द्र बिष्ट, श्री पूरन सिंह, महेश कुमार, सुरेंद्र पवार,श्री भुवन आर्या, श्रीमती कंचन तिवारी आदि कई शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मी शामिल हुए।