March 20, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: सामजिक कार्यकर्ता एलिजाबेथ व्हीलर का आकस्मिक निधन

 1,746 total views,  2 views today

पौधार अल्मोड़ा की जानी मानी सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री एलिजाबेथ व्हीलर का बुधवार सांय 4 बजे 84 साल की उम्र में काठगोदाम में आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले लंबे समय से बीमार थीं। एंग्लो इंडियन समुदाय से ताल्लुक रखने वाली मैडम व्हीलर ने अपना पूरा जीवन समाज के दबे – कुचले गरीबों, असहाय ग्रामीणों की सेवा में बिताया। उन्होंने दर्जनों अनाथ बच्चों का पालन पोषण कर उनको अच्छी शिक्षा देकर अपने पांव पर खड़ा किया।

परिवारों को जोड़ने का काम भी किया

वॉल्टर व्हीलर सेवा समिति के माध्यम से मैडम व्हीलर ने अल्मोड़ा में परिवार परामर्श केंद्र का वर्षों तक संचालन कर बहुत से परिवारों को जोड़ने का काम भी किया मैडम व्हीलर एसएसबी द्वारा संचालित राइफल ट्रेनिंग लगातार सक्रिय रहती थी। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों,सामाजिक कुरीतियों के अतिरिक्त वे लगातार कानूनी सहायता रोजगार मूलक प्रक्षिक्षणों का आयोजन करती थीं। उनके सामाजिक कार्यों के चलते उन्हें विभिन्न संस्थाओं द्वारा अनेक सम्मानों से नवाजा गया था।

आजीवन परिवार नहीं बनाया

मैडम व्हीलर की पौधार स्टेट उनकी तमाम गतिविधियों का केंद्र था। सामाजिक आंदोलनों के चलते लखनऊ के राजनीतिक गलियारों व प्रशासन पर उनका प्रभाव था जिसके कारण वे लोगों की काफी मदद भी कर पाती थीं। पिछले काफी समय से वे बीमार थीं, और काठगोदाम में रह रही थीं। मैडम व्हीलर ने आजीवन परिवार नहीं बनाया। घर में अभूत संपत्ति होते हुए जीवन के अंतिम वर्षों में वे अभाव में जी रही थीं। मैडम व्हीलर सेवा – समर्पण के प्रतिमूल थीं। उनका निधन समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। उनका अंतिम संस्कार आज हल्द्वानी में किया जाएगा।

You may have missed