अल्मोड़ा : यहां एक 35 वर्षीय टैक्सी चालक ने जहरीला पदार्थ गटक अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी । ग्राम पंचायत अझौड़ा- खर्कवाल गांव में एक 35 वर्षीय टैक्सी चालक ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। जिसने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शुक्रवार की रात अपने ही घर में जहरीला पदार्थ गटक लिया
प्राप्त जानकारी के अनुसार खर्कवाल गांव निवासी 35 वर्षीय टैक्सी चालक नंदन सिंह खर्कवाल पुत्र आनंद सिंह खर्कवाल ने शुक्रवार की रात अपने ही घर में जहरीला पदार्थ गटक लिया। बच्चे जब उसे भोजन खाने के लिए उसके कमरे में बुलाने गए तो नंदन सिंह उन्हें बेहोशी की हालत में उल्टी करता हुआ मिला।
उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया
आनन-फानन में ग्रामीण उसे उप जिला चिकित्सालय सोमेश्वर ले गए। जहां डॉक्टर आनंद नारायण तिवारी तथा डॉक्टर दीपिका रानी ने उसका उपचार किया। लेकिन कुछ ही समय बाद उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। डॉ आनंद नारायण तिवारी ने बताया है कि सम्भवतः अत्यधिक विषपान के कारण नंदन सिंह की मौत हुई है। थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरा तथा पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आत्महत्या का कारण अज्ञात है।
घर में मचा कोहराम
बताते चलें कि मृतक की पत्नी दिव्यांग है तथा उसकी एक 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री है। घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य की अचानक मौत से घर में कोहराम मचा है। नंदन सिंह टैक्सी चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। ग्राम प्रधान कैलाश खर्कवाल ने शासन प्रशासन से मृतक के घर की दयनीय आर्थिक स्थिति को देखते हुए यथासंभव आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।
More Stories
नैनीताल: मतदान केंद्रों के निरीक्षण पर एसएसपी मीणा, लिया व्यवस्थाओं का जायजा
Iran- Israel War: इजराइल ने ईरान से लिया बदला, ईरान में एक साइट पर बरसाईं मिसाइलें
अल्मोड़ा: लोकसभा चुनाव 2024: शुरू हुआ लोकतंत्र का उत्सव, मतदान जारी