March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: यात्रियों से भरी टैक्सी 20 फिट खाई में गिरी, 1 यात्री की मौत, अन्य घायल

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। जहाँ यात्रियों से भरी टैक्सी वाहन खाई में गिर गई। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। वही अन्य सवार यात्री घायल हो गये। यह लोग दिवाली की खरीददारी करके वापस आ रहे थे।

एक यात्री की मौत-

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे टैक्सी वाहन संख्या यूके 01 टीए 3315 बाड़ेछीना से कलई की ओर जा रही थी। इस वाहन में कुल सात लोग सवार थे। तभी बाड़ेछीना शिशु मंदिर के समीप वाहन अनियंत्रित हो गया और 20 फीट की खाई में गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसकी पहचान हरीश राम(42) पुत्र जसोद राम निवासी अलई के रूप में हुई है। वही राधिका देवी पत्नी ठाकुर राम को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेस के लिए रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य पांच यात्रियों को हल्की चोटे आई हैं।