अल्मोड़ा: शिक्षिका श्रुतिका साह हुई सम्मानित, मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

अल्मोड़ा: द्वारहाट की निवासी और पेशे से भौतिकी शिक्षिका श्रुतिका साह को हिंदी भाषा के संवर्धन, प्रचार-प्रसार और समर्पण के लिए ‘हिंदी हितैषी सम्मान’ से सम्मानित किया गया है।

किया सम्मानित

यह सम्मान उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय संस्था ‘बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति (पंजी.)’ द्वारा प्रदान किया गया।
​श्रुतिका साह विज्ञान विषय की शिक्षिका होने के साथ-साथ साहित्य के क्षेत्र में भी निरंतर सक्रिय हैं। वे इससे पूर्व भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर शिक्षण व साहित्य दोनों विधाओं में कई प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम कर चुकी हैं। श्रुतिका साह पेशे से भौतिकी की शिक्षिका हैं। साहित्य और शिक्षण दोनों क्षेत्रों में उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार हासिल किए हैं। गौरतलब है कि बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति विश्व की उन संस्थाओं में शामिल है, जिन्होंने कविता पाठ के क्षेत्र में कई विश्व कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

• विश्व रिकॉर्ड 2020
• काव्य श्री सम्मान 2021
• गुरु गौरव सम्मान 2024
• श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान 2025
• हिंदी हितैषी सम्मान 2026

दी बधाई

पुरस्कार देने वाली संस्था ‘बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति’ दुनिया भर में कविता पाठ और साहित्य सेवा के क्षेत्र में कई विश्व कीर्तिमान (वर्ल्ड रिकॉर्ड) स्थापित करने के लिए जानी जाती है। श्रुतिका की इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों और साहित्यिक जगत ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।