अल्मोड़ा: संस्कृति विभाग, उत्तराखंड के अंतर्गत पं. गोविंद बल्लभ पंत राजकीय संग्रहालय, अल्मोड़ा द्वारा महान नृत्य एवं कला साधक गुरु उदय शंकर की स्मृति और उनकी कलात्मक विरासत को समर्पित 7-दिवसीय रंगमंच एवं फिल्म निर्माण कार्यशाला का भव्य समापन समारोह आयोजित किया जा रहा है।
आज कार्यक्रम का समापन
यह समापन समारोह आज, 20 सितंबर 2026 को दोपहर 2:00 बजे से उदय शंकर नाट्य अकादमी, अल्मोड़ा में संपन्न होगा। कार्यक्रम के दौरान कार्यशाला में भाग लेने वाले 40 प्रतिभागियों द्वारा पिछले सात दिनों में सीखी गई विधाओं और उनके आधार पर तैयार की गई रचनात्मक प्रस्तुतियों का मंचन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, भातखंडे संगीत महाविद्यालय, अल्मोड़ा के कलाकारों द्वारा शास्त्रीय संगीत व नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। समारोह का मुख्य आकर्षण गुरु उदय शंकर की पुत्रवधू एवं देश की प्रसिद्ध कलाकार श्रीमती तनुश्री शंकर होंगी, जो अपनी कोलकाता से आई विशेष टीम के साथ मंच पर अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगी।