अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत ब्लाक के हिडाम चापड़ रीची मोटर मार्ग पर बुधवार की रात एक कार खाई में गिर गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।
हादसे में दो लोगों की मौत-
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग खैरना से घर लौट रहे थे। दोनों चाचा- भतीजे थे। जिनकी पहचान प्रकाश राम (50) पुत्र खीम राम और भुवन राम (35) पुत्र बुद्धि राम निवासी हिडाम के रूप में हुई है। इस संबंध में प्रधान मुसोली के प्रतिनिधि सुरेंद्र फर्त्याल ने रानीखेत प्रशासन को सूचना दी तो एसडीआरएफ की टीम और रानीखेत कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई से दो शव निकाले। वही कार चालक प्रकाश राम और उसकी दो साल की बेटी माही घायल हो गईं। जिनको अस्पताल में भर्ती किया गया है। वही कार चालक प्रकाश राम को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।