अल्मोड़ा: जम्मू-कश्मीर में बलिदान हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से सीएम ने की फोन पर बात, कहा- ‘पूरे उत्तराखंड का बेटा है वीर’


अल्मोड़ा: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एक सैन्य अभियान के दौरान अपनी मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए अल्मोड़ा के पांडेखोला निवासी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के सर्वोच्च बलिदान पर पूरा देश गौरवान्वित है।

अल्मोड़ा का वीर

वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बलिदानी सैन्य अधिकारी के परिजनों से फोन पर वार्ता की और उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस अत्यंत कठिन घड़ी में पूरा प्रदेश देश के इस वीर सपूत के परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार, 6 जून को जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे एक सैन्य ऑपरेशन के दौरान लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी।


​कहीं यह बात

​मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जांबाज सैन्य अधिकारी के अदम्य साहस, अद्वितीय वीरता और देश के प्रति उनके समर्पण को नमन किया। बलिदानी के पिता से बात करते हुए सीएम भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। बीरेश्वर ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरी देवभूमि का सिर फख्र से ऊंचा किया है। वह सिर्फ आपका ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड का बेटा है। उनके इस सर्वोच्च बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा।