नैनीताल: आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा: आज से शुक्र-बृहस्पति के मिलन से होगी शुरुआत, जानें कब क्या दिखेगा नजारा

नैनीताल: आने वाले दिनों में हमारे आसमान में अद्भुत खगोलीय घटनाएं दिखने वाली है। ‘आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान’ (ARIES) के वरिष्ठ खगोल विज्ञानी डॉ. शशिभूषण पांडेय के अनुसार, जून का महीना अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए बेहद खास है, जिसकी शुरुआत सोमवार शाम से हो गई है।


​जून महीने की यह खगोलीय घटनाएं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो ग्रहों का महामिलन (सोमवार-मंगलवार) को होगा। शाम ढलते ही पश्चिम के आकाश में शुक्र और बृहस्पति ग्रह एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आएंगे। कुछ घंटों तक रहने वाला यह खूबसूरत नजारा ऐसा लगेगा मानो दोनों ग्रह एक-दूसरे को स्पर्श कर रहे हों। मिल्की वे के दर्शन (15 जून) को होंगे। इस रात दक्षिण के आकाश में तारों से टिमटिमाती हमारी ‘आकाशगंगा’ दूधिया रंग में साफ दिखाई देगी। इस नजारे को देखने के लिए शहरों की चकाचौंध से दूर अंधेरे इलाकों में जाना होगा। वहीं प्लैनेटरी परेड (16 से 18 जून) को होगी। शाम के समय उत्तर-पश्चिम आसमान में बुध, बृहस्पति और शुक्र एक कतार में चमकेंगे, और इस बार चंद्रमा भी इस परेड का हिस्सा बनेगा। समर सोल्स्टिस (21 जून) को दिखेगा। यह साल का सबसे लंबा दिन होगा, जिसमें दिन की अवधि लगभग 13.58 घंटे और रात केवल 10.2 घंटे की होगी।
उल्कापात (27 जून) को दिखेगा। इस रात आसमान से ‘बूटिड्स उल्कापिंडों’ की खूबसूरत बौछार देखी जा सकेगी। स्ट्रॉबेरी मून (29 जून) को दिखेगा। महीने के अंत में पूर्ण चंद्रमा दिखाई देगा। नाम के विपरीत यह स्ट्रॉबेरी रंग का नहीं, बल्कि चमकीला और गहरे नारंगी-लाल रंग में नहाया हुआ नजर आएगा।