अल्मोड़ा: एसएसजे विवि में परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी, इतने मई तक मौका




अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) के छात्रों के लिए जरूरी खबर है।


दी यह जानकारी


मिली जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय प्रशासन ने सम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। इस संबंध में

परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्र अब 2 मई तक अपने परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। यदि छात्र 2 मई तक फॉर्म नहीं भर पाते हैं, तो वे 5 मई तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे।