अल्मोड़ा: वरिष्ठ रंगकर्मी शिवचरण पाण्डेय का निधन अल्मोड़ा नगर ही नहीं वरन पूरे उत्तराखण्ड सहित देश के लिए एक अपूरणीय क्षति- बिट्टू कर्नाटक

‌‌                         
आज दिनांक 15 मार्च 2022 को जारी एक बयान में पूर्व दर्ज़ा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा नगर के वरिष्ठ रंगकर्मी, लक्ष्मी भण्डार हुक्का क्लब रामलीला कमेटी के संस्थापक, पुरवासी पत्रिका के संपादक, राग- रागिनियों पर आधारित रामलीला, बैठकी होली को संरक्षण देने वाले परम श्रद्वेय शिवचरण पाण्डेय जी के निधन का समाचार सुनकर काफी आहत हुआ।

उत्तराखण्ड की संस्कृति को संजोने एवं संरक्षण के लिए किए अथक प्रयास-

उन्होंने कहा कि उनका निधन अल्मोड़ा नगर ही नहीं वरन पूरे उत्तराखण्ड सहित देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। श्री कर्नाटक ने कहा कि उत्तराखण्ड की संस्कृति को संजोने एवं संरक्षण के लिए उनके द्वारा किए गए अद्वितीय प्रयास हमेशा याद रखे जाएंगे। अल्मोड़ा की रामलीला की चौपाइयां और बैठकी होली के गीतों के माध्यम से वह हमारे आने वाली पीढ़ी के मन मस्तिष्क में हमेशा विद्यमान रहेंगे।

परिवार को इस दुख से लड़ने का साहस दे-

श्री कर्नाटक ने कहा कि ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान कर मोक्ष दें, तथा दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार को इस दुख से लड़ने का साहस प्रदान करें।      ‌     ‌       ‌‌