अल्मोड़ा: चंद शासकों की विरासत ‘मल्ला महल’ का होगा कायाकल्प, इतने करोड़ से संवर रही ऐतिहासिक धरोहर






अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में चंद वंश के शासनकाल की गवाह रही अल्मोड़ा की ऐतिहासिक धरोहर ‘मल्ला महल’ को अब नया जीवन मिलने जा रहा है।


इतना बजट का आएगा खर्च


मिली जानकारी के अनुसार इसे अब पर्यटन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। संरक्षण और देखरेख की कमान अब संस्कृति विभाग ने संभाल ली है। मल्ला महल को पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाने के लिए बड़े स्तर पर बजट खर्च किया गया है। जिसमें सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार कार्यों पर करीब 11 करोड़ खर्च किए गए हैं। महल परिसर में ₹2 करोड़ की लागत से एक आधुनिक लेज़र लाइट शो प्रोजेक्टर प्रणाली स्थापित की गई है। इस लेज़र शो के माध्यम से यहाँ आने वाले पर्यटक मल्ला महल के गौरवशाली इतिहास, कुमाऊं की समृद्ध संस्कृति और यहाँ की अनूठी परंपराओं को जीवंत रूप में देख सकेंगे। इसके अलावा संस्कृति विभाग इस परिसर में एक भव्य लोक विरासत संग्रहालय तैयार कर रहा है। इसमें पुरानी धरोहरों को वैज्ञानिक ढंग से सहेजा जाएगा।


पर्यटकों के लिए खुली राह


​महल परिसर को व्यवस्थित करने के साथ ही संस्कृति विभाग ने यहाँ टिकट व्यवस्था शुरू कर दी है। वर्तमान में प्रवेश शुल्क ₹10 निर्धारित किया गया है। अब प्रतिदिन औसतन 50 से अधिक पर्यटक यहाँ पहुँच रहे हैं।

परिसर के तीन मुख्य आकर्षण:

• ​रानी महल

• ​मल्ला महल

• ​राम-सीता मंदिर