आज पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष मनोज वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में अल्मोड़ा जिला के पदाधिकारी उपस्थित हुए।
नेट की गंभीर समस्या पर हुई चर्चा
बैठक में वर्तमान में नेट की गंभीर समस्या पर चर्चा की गई । पदाधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में नेट कनेक्टीविटी की गंभीर समस्या के कारण बायोमेट्रिक तथा आन-लाइन कार्य संभव नहीं हो रहा है तथा अंगूठे का निशान भी मेल नहीं हो पा रहा है ।
30 जून तक नेट-खर्च स्वीकृत करें सरकार
इस बात पर रोष व्यक्त किया गया कि बार बार अनुरोध के बाद भी शासन द्वारा नेट- खर्च स्वीकृत नहीं किया गया है जिससे आन-लाइन कार्य करना संभव नहीं होगा। यदि शासन द्वारा नेट-खर्च स्वीकृत नहीं किया जायेगा तथा आन-लाइन कार्य बन्द करने का निर्णय लेने को मजबूर होना पड़ेगा। शासन से मांग की गयी कि 30 जून तक नेट-खर्च स्वीकृत करें अन्यथा माह जुलाई से बायोमेट्रिक कार्य करना बन्द कर दिया जायेगा।
प्रदेश स्तर पर होगी बैठक
प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जिला अल्मोड़ा ईकाई को निर्देशित किया गया कि प्रदेश के पदाधिकारी गांव जाकर विक्रेताओं से सम्पर्क करें तथा बैठक आहूत करें। इस सम्बन्ध में कार्यक्रम निर्धारित कर दिये गये है, बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही प्रदेश स्तर एक बैठक जिसमें अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चम्पावत, बागेश्वर के प्रतिनिधि भाग लेगें जिसमें संघ को मजबूत व उचित -निर्णय लिये जायेगें ।
उत्पीड़न किया गया तो विक्रेता त्यागपत्र देने को होंगे बाध्य
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि विभाग द्वारा बायोमेट्रिक के सम्बन्ध में विक्रेताओं का उत्पीड़न किया गया तो विक्रेता त्यागपत्र देने को बाध्य होगें।
बैठक में रहे उपस्थित
बैठक में प्रदेश संयोजक अभय साह, जिला अध्यक्ष संजय साह, महामन्त्री केसर सिंह, लमगड़ा सचिव भूपाल सिंह, गोबिन्द सिंह फर्त्याल, कटारमल से सुन्दर भोजक, दिनेश गोयल, नारायण सिंह, पंकज कपिल, देवेन्द्र चौहान, दीपक साह, पूरन सिंह, विपिन तिवारी आदि उपस्थित थे।