अल्मोड़ा: आगामी 07 सितंबर को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की मासिक बैठक, संगठन और पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर होगी चर्चा

अल्मोड़ा: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जिला कार्यकारिणी अल्मोड़ा की आगामी मासिक बैठक आगामी 7 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परिषद द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह बैठक प्रातः 11:00 बजे से नन्दा देवी स्थित परिषद कार्यालय में संपन्न होगी।

दी यह जानकारी

परिषद के जिलाध्यक्ष कैप्टन (अ.प्रा.) केशव दत्त पाण्डेय ने अल्मोड़ा जिले के समस्त पूर्व सैनिकों से इस मासिक बैठक में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया है। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व सैनिकों का परस्पर सहयोग और भागीदारी ही संगठन को मजबूती प्रदान कर सकती है, जिससे पूर्व सैनिकों के कल्याणकारी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा सके।