उत्तराखंड: उत्तराखंड में कृषि क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक बड़ी शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में किसानों और स्वयं सहायता समूहों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया।
ऐप का शुभारंभ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस किसान-केंद्रित ऐप को मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति द्वारा विकसित किया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक का सही इस्तेमाल खेती-किसानी की कई व्यावहारिक चुनौतियों को हल कर सकता है। ऐप को इस तरह डिजाइन किया गया है कि किसानों को खेत से लेकर बाजार तक की हर जानकारी एक ही जगह मिल सके। साथ ही मौसम में होने वाले बदलावों, बारिश और तापमान का सटीक व रियल-टाइम अपडेट मिलेगा।
रहें मौजूद
वहीं लॉन्चिंग के अवसर पर कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी समेत समिति के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।