अल्मोड़ा: विशेष बच्चों की कला देख गदगद हुईं विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव, बुजुर्गों को बताए उनके अधिकार

अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह द्वारा दिनांक 09/06/2026 को विशेष बच्चों के लिए संचालित मंगल दीप विद्या मंदिर खत्याड़ी में विजिट किया गया।

दी यह जानकारी

जिसमें उपस्थित विशेष बच्चों से बातचीत की गई व उनके द्वारा बनाये गये क्राफ्ट ,बैग,आदि के लिए बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया एवं तत्पश्चात लैप्रोसी मिशन करबला में विजिट किया गया उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं व स्वास्थ्य आदि के विषय में के जानकारी ली गई विभिन्न विधिक प्रावधान, कल्याणकारी योजनाए। अधिकार मित्र भावना तिवारी, संदीप सिंह नयाल,सरिता आर्या उपस्थित रहें।