अल्मोड़ा: छह महीने तक चले ऐपण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, मुख्य अतिथि शामिल हुए नगर निगम महापौर अजय वर्मा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। गुरु शिष्य परम्परा (पटियाला) द्वारा ऐपण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका समापन हो गया है।

यह रहें मुख्य अतिथि

जिसमें ऐपण कला विदुषिका मीरा द्वारा विगत 1 जुलाई से प्रारंभ किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम 31 12-25 को मोहन उप्रेती लोक-कला विज्ञान समिति में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बालिकाओं को ऐपण कला का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। वहीं प्रशिक्षण के दौरान बालिकाओं द्वारा बनाए गए ऐपण दिखाए गए और उन्हें सराहा गया। इस कार्यक्रम के समापन के मौके पर नगर निगम महापौर अजय वर्मा मुख्य अतिथि शामिल हुए।

रहें उपस्थित

इस मौके पर हयात सिंह रावत, डाॅ० वसुधा पंत, एम सी पाण्डे, प्रतिमा पाण्डे, हेमलता वर्मा आदि उपस्थित रहे।