अल्मोड़ा: जनपद में बढ़ रहे ऑनलाइन अपराधों पर लगाम लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में ‘साइबर जागरूकता 2.0’ मुहिम जोर-शोर से चलाई जा रही है।
पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम
इस अभियान के तहत अल्मोड़ा पुलिस की टीमें गांव-गांव, स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर लोगों को सतर्क कर रही हैं। क्षेत्राधिकारी (CO) अल्मोड़ा व रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में कोतवाली चौखुटिया, रानीखेत, द्वाराहाट, थाना दन्या एवं लमगड़ा पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम
• चौखुटिया: प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में टैक्सी स्टैंड पर चालकों और आमजन को साइबर फ्रॉड की जानकारी दी गई।
• रानीखेत: प्रभारी निरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बृजमोहन भट्ट ने जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत के छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।
• दन्या: थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महन्त के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक प्रीति ने इंटर कॉलेज दन्या में छात्र-छात्राओं की क्लास ली।
• लमगड़ा: थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पौधार में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी।
• द्वाराहाट: प्रभारी निरीक्षक विनोद जोशी के नेतृत्व में छात्राओं के मोबाइल में ‘गौरा शक्ति एप’ डाउनलोड करवाकर आपातकालीन स्थितियों में इसके उपयोग के तरीके समझाए गए।
सावधानियां और हेल्पलाइन नंबर
1. किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, ATM पिन, Password या बैंकिंग विवरण साझा न करें।
2. अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।
3. साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।